वाराएसी। गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पारा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जहां मंगलवार को पारा 43 डिग्री पहुंच गया था, वहीं गुरुवार को यह आंकड़ा 44 के पार पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली है। अचानक मौसम में हुए बदलाव और लगातार बढ़ते गर्मी से दिन के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस दौरान चलने वाली पछुआ हवाएं भी अपना असर दिखा रही हैं। जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी और तापमान बढ़ने की पूरी आशंका है। इसलिए घर से बाहर पूरी सुरक्षा और भरपूर पानी पीकर ही निकलें।