चिरईगांव। मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने मंगलवार को ब्लाक सभागार में आयोजित गोष्ठी में ऊर्जा दक्ष पंप लगवाने का आह्वान किया। ब्लाक सभागार में किसान उदय योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में पंप की खूबी बताई गई।
मंडलायुक्त ने कहा कि किसान उदय योजना के तहत वाराणसी और गाजीपुर में चार-चार हजार ऊर्जा दक्ष पंप लगाने का लक्ष्य है। किसानों के यहां इसे नि:शुल्क लगाया जा रहा है। उनके पुराने पंपों को कार्यदायी एजेंसी जमा करा ले रही है। विद्युत वितरण खंड चिरईगांव के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर ने कहा कि इससे ऊर्जा की बचत होगी और बिल कम आएगा। वर्तमान में जिन किसानों के यहां पांच एचपी के पंप लगे हैं। उनके यहां ही ऊर्जा दक्ष पंप लगाएं जाएंगे। भाजपा नेता उमेशदत्त पाठक ने किसानों से अधिक से अधिक ऊर्जा दक्ष पंप लगवाने की अपील की। गोष्ठी में जाल्हूपुर, बरियासनपुर, चिरईगांव दीनापुर, संदहां, गौराकला, शंकरपुर सहित कई गांवों के 100 से अधिक किसान उपस्थित थे। बीडीओ सुबास चंद्र सरोज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
उधर, विकास खंड के ओडीएफ घोषित बनकट और हीरामनपुर की स्वच्छता निगरानी समिति की महिलाओं में मंगलवार को ब्लाक सभागार में कमिश्नर ने साड़ी वितरित किया।