फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर कनेक्शन, बस पीएनजी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीरेका में घर-घर तक पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन तो पहुंच गया है बस अब गैस की आपूर्ति का इंतजार है। सूत्रों की मानें तो फरवरी के अंतिम सप्ताह से घर-घर पीएनजी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। इसी प्रकार डीरेका सहित शहर में तैयार हो रहे सीएनजी स्टेशन भी मार्च में काम करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

गेल इंडिया की ओर से डीरेका, बीएचयू और भेल कैंपस के घर-घर में पीएनजी कनेक्शन दिया जाना है। इसको लेकर कैंपस में पाइप डालने का काम पूरा कर लिया गया है। इतना ही नही घर-घर तक कनेक्शन देने का काम भी पूरा कर लिया गया है। बीएचयू और भेल कैंपस में भी यह काम लगभग पूरा हो चुका है। फूलपुर से आ रही गैस की मुख्य पाइप लाइन का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। कुछ स्थानों पर अधिग्रहण को लेकर आई समस्या की वजह से परियोजना को समय से पूरा नही किया जा सका। गेल के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो फरवरी के अंतिम सप्ताह तक गैस की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। डीरेका सीएनजी स्टेशन भी मार्च में ही शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें