फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबोदर से पुत्र के लिए मांगी लंबी उम्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। पुत्र के दीर्घायु और लोक कल्याण के निमित्त शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार भदोही जिले में पूरी श्रद्धा और विधि विधान से मनाया गया। महिलाओं ने दिन भर उपवास रखकर विघ्नहर्ता गणपति की आराधना की और अपने पुत्र के सुखद जीवन व लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। रात्रि में चंद्रोदय के बाद पूजन किया और फिर पारण किया गया। इस दौरान घरों में मंगल गीत भी गाए गए।
विज्ञापन

प्रथम पूज्य गजानन की उपासना से जुड़ा पर्व माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रख कर गणपति की उपासना करने से पुत्रों को दीर्घायु मिलती है और उनके जीवन में खुशहाली आती है। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर जिले का वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह से ही मंदिरों पर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखा और साफ-सफाई के बाद मंदिर में जाकर शीश नवाया। ज्ञानपुर नगर स्थित सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर में भोर से ही महिलाओं के दर्शन-पूजन का सिलसिला चल पड़ा। इसी तरह गोपीगंज और पाली स्थित गणेश मंदिर पर भी गणेश चतुर्थी पर दर्शन-पूजन के निमित्त लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान जयकारे और शंखध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी तरह भदोही नगर, गोपीगंज, जंगीगंज, ऊंज, सीतामढ़ी, औराई, महाराजगंज, बाबूसराय, चौरी, मोढ़, सुरियावां, दुर्गागंज, खमरिया आदि इलाकों में भी गणेश चतुर्थी का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। दिन भर मंदिरों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ लगी दिखी। डुहियां के पं. दीनानाथ शुक्ल ने कहा कि लोक कल्याण के निमित्त किए जाने वाले गणेश चतुर्थी के व्रत और पूजन का खास महात्म्य है। इस दिन निष्काम मन से दर्शन-पूजन और व्रत रखने वालों को सुख-शांति और सौभाग्य सहजता से प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें