फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल खत्म, सड़क पर लौटीं सिटी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आखिरकार पांच दिन बाद मंगलवार को सिटी बसें सड़कों पर लौट आईं। एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई वार्ता के बाद चालक, परिचालक मान गए और कार्य बहिष्कार समाप्त कर काम पर लौट आए। दोपहर तीन बजे से काशी डिपो से विभिन्न क्षेत्रों के लिए सिटी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे यात्रियों को काफी राहत हुई।
विज्ञापन

रोडवेज सिटी बसों के संविदा चालक और परिचालक अधिकारियों के उत्पीड़न से नाराज थे। प्रोत्साहन भत्ते सहित कई अन्य मांगों को लेकर उन्होंने 14 दिसंबर से कार्य बहिष्कार कर दिया था। सोमवार को अपनी फरियाद लेकर चालक और परिचालन मंडलायुक्त से मिले थे। मंडलायुक्त ने एडीएम सिटी को इनकी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी थी। मंगलवार को एडीएम सिटी ने आरएम पीके तिवारी की मौजूदगी में हड़ताली चालकों-परिचालकों के प्रतिनिधियों से वार्ता की। एक सप्ताह के अंदर प्रोत्साहन भत्ता देने और बैठाए गए 21 कर्मचारियों को वापस काम पर बुलाने पर सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म करने पर चालक-परिचालक राजी हुए। इस दौरान आरएम से चालकों-परिचालकों की नोकझोंक भी हुई। एडीएम सिटी ने आश्वस्त किया कि किसी की ड्यूटी नहीं रोकी जाएगी। सभी चालक-परिचालक अपनी जिम्मेदारी के साथ यात्री हित में काम शुरू करें। वार्ता में सर्वानंद यादव, रामराज विश्वकर्मा, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर तिवारी, अखिलेश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें