वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची शुक्रवार को बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई। जिले में 142 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी। इसके अलावा एक केंद्र जिला कारागार में भी बनाया गया है। नई सूची में 13 नए विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही दागी और आपत्ति वाले विद्यालयों को सूची से बाहर निकाल दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिला कारागार में आठ छात्रों के लिए भी एक केंद्र बनाया गया है। पिछले महीने जारी हुई 142 केंद्रों की सूची पर 125 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। उन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद जिला परीक्षा समिति ने संशोधित सूची 29 नवंबर को ही बोर्ड मुख्यालय को भेज दी थी।
रामप्रवेश चौबे इंटर कॉलेज नियार, कर्मदेश्वर महादेव इंटर कॉलेज कंदवा, मार्कंडेय पाठक इंटर कॉलेज भगतुआ, विमला यादव इंटर कॉलेज मोकलपुर, धर्मनाथ कामतानाथ इंटर कॉलेज ताड़ी, सनराइज इंटर कॉलेज नरिया, जय मां अंबा इंटर कॉलेज फू लपुर, जयनारायण इंटर कॉलेज करेमुआ, गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज, इंडियन पब्लिक स्कूल जंसा, मां राधिका इंटर कॉलेज ओदार, राघव राम बालिका इंटर कॉलेज शिवपुर, पार्वती इंटर कॉलेज अखरी सूची में नए परीक्षा केंद्र जोड़े गए।
भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बैजनत्था, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज दारानगर, महादेव इंटर कॉलेज देवचंदपुर, नेताजी इंटर कॉलेज, बरकी प्रसाद इंटर कॉलेज पांडेयपुर, उडि़या बाबा इंटर कॉलेज बैजलपट्टी, राम बाबा इंटर कॉलेज सिहोरवा, देवमूर्ति इंटर कॉलेज दबेथुआ, अनारकली इंटर कॉलेज, काशी बल्लू इंटर कॉलेज, शोभनाथ मिश्र इंटर कॉलेज, अग्रसेन महाजनी इंटर कॉलेज, नेशनल गर्ल्स स्कूल पीलीकोठी और जुड़ावन सिंह इंटर कॉलेज भीषमपुर को हटाया गया।