फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पैसेंजर ट्रेनें 28 फरवरी तक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोहरे के चलते मंगलवार को तीन पैसेंजर ट्रेनें 28 फरवरी तक निरस्त कर दी गईं। हालांकि यह भी दावा किया गया कि मौसम साफ होने की स्थिति में इनको पहले भी चलाया जा सकता है। वाराणसी-मुगलसराय पैसेंजर, फैजाबाद-मुगलसराय पैसेंजर, वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर निरस्त किया गया।
विज्ञापन

वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, सिंगरौली इंटरसिटी और फरक्का एक्सप्रेस अप-डाउन दोनो, सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस व चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त रही। वहीं दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12 घंटे, ग्वालियर से आने वाली बुंदेलखंड छह घंटे, बापूधाम सात घंटे, अर्चना आठ घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस 10 घंटे, कुंभ एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से वाराणसी पहुंची। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें