फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में कुनाल तो बालिका में आंचल दौड़ी सबसे तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। जूनियर हाईस्कूल बड़ागांव परिसर में शनिवार को आयोजित बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खो-खो में रघुनाथपुर (द्विवीय) और कबड्डी में छेड़ापुर की टीम अव्वल रही। वहीं चैंपियंस ट्राफी पर बड़ागांव ने कब्जा जमाया। उधर कबड्ी में धवकलगंज की टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। पीटी मार्चिंग में बौलिया की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में हुए एक दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ प्रतियोगिता के बालक (प्राथमिक) वर्ग में 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय तिलवार के कु नाल पांडेय, 100 मीटर दौड़ में गांगकला के सानिश पटेल प्रथम रहे। कबड्डी (प्राथमिक) में गांगकला की टीम प्रथम रही। खो-खो में रघुनाथपुर द्वितीय ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर बालिका दौड़ प्रतियोगिता में 50 मीटर में कनियर की आंचल, 100 मीटर में गांगकला की सोनाली सरोज वहीं कबड्ी (बालिका) में गंागकला की टीम प्रथम रही। खो-खो बालिका वर्ग में रघुनाथपुर द्वितीय अव्वल रहा।
जूनियर स्तर (बालक) पर 100 मीटर व 200 मीटर में दौड़ में मलहथ के अभिषेक कुमार व 400 मीटर में बड़ागांव के राज वर्मा ने बाजी मारी। कबड्डी में धवकलगंज व खो-खो में रघुनाथपुर का दबदबा रहा। पीटी मार्चिंग में बौलिया की टीम अव्वल रही। जूनियर स्तर (बालिका) वर्ग में हुए दौड़ प्रतियोगित में 100 मीटर में तरसड़ा की पायल पटेल, 200 मीटर में बड़ागांव की अर्चना तो 400 मीटर में छेड़ापुर की पायल प्रथम रहीं। कबड्डी में छेड़ापुर व खो-खो में रघुनाथ प्रथम रहा। उधर न्याय पंचायत संसाधान केंद्र बड़ागांव ने चैंपियनशिप का खिताब जीता।
विज्ञापन

खेलकूद से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास
बडागाँव। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का होना आवश्यक है। खेलकूद से जहां बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है वहीं उनमे प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है जो भविष्य में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। उक्त बातें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजभूषण चौधरी ने जूनियर हाईस्कूल बडागाँव परिसर में आयोजित एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय बाल क्त्रस्ीड़ा प्रतियोगिता के दौरान कही। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खंड विकास अधिकारी कौशल सिंह ने सीमित संसाधनों के बावजूद छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए आयोजक मंडल को साधुवाद दिया। उन्होंने बच्चों को शिक्षण के साथ-साथ खेलकूद के अवसर प्रदान करना जरूरी बताया।
प्रतियोगिता के प्रारंभ में मशाल दौड़ के बाद मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की गई। कार्यक्त्रस्म संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह पटेल ने स्वागत भाषण के बाद अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सकलदेव सिंह, प्रदीप कुमार, कमलेश यादव, संतोष सिंह, जितेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, उमाकांत शर्मा, अजय तिवारी, बीरेंद्र सिंह, लोकनाथ राम, अखिलेश सिंह आदि लोगों ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चों में मेडल वितरित किया गया। अंत में वरिष्ठ प्रधानाध्यापिका निर्मला देवी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें