फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के प्रति नकारात्मक भाव बदलें, अपना सहयोगी मानें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को बिपिन बिहारी चक्रवर्ती कन्या इंटर कॉलेज, रामापुरा में आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधीक्षक (अपराध) ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद छात्राओं से रूबरू हुए। उन्होंने छात्राओं में जोश भरते हुए उन्हें उनके कानूनी अधिकारों और पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने छात्राओं को अपने मन से पुलिस के प्रति डर और नकारात्मक भाव बदलने की अपील की। कहा कि पुलिसकर्मी भी आपके बीच से होते हैं। इसलिए पुलिस को अपना मित्र और सहयोगी मानें।
विज्ञापन

एसपी क्राइम ने कहा कि डर और लालच कारण अपराध होते हैं। आप इनसे दूरी बनाकर रहें तो बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज आते-जाते वक्त आपके साथ कोई दुर्व्यवहार करता है, दुर्घटना होती है तो उसका डटकर मुकाबला करें। डायल 100 व 1090 की मदद लें। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग की ओर से विद्यालय में शिविर लगा कर उन्हें आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। शोहदों से निपटने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड को भी सक्रिय किया जाएगा।
उन्होंने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने और साइबर क्राइम से बचने के टिप्स भी दिए। बताया हमेशा सतर्क रह कर साइबर क्राइम से बचा जा सकता है। सोशल मीडिया पर जिसे आप नहीं जानतीं, उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट न कुबूल करें। उनके फोन और मैसेज का जवाब हरगिज न दें। इस दौरान छात्राओं ने थाने पर जल्दी एफआईआर क्यों नहीं लिखी जाती, पुलिस पीड़ितों की क्यों नहीं सुनती, ऑटो व रिक्शावालों को पुलिसकर्मी किराया क्यों नहीं देते, ऐसे तमाम सवाल पूछे। इस पर उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए भी जा रहे हैं। इस दौरान छात्राओं को ट्रैफिक सेफ्टी से जुड़ा वीडियो भी दिखाया गया। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक अशोक कांत चक्रवर्ती, संचालन सोनी रानी साहु और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. निर्मला सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें