फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी घाट पर लगी ‘कलाक्षर’ की पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के दृश्य कला संकाय में डिजाइन इनोवेशन सेंटर की ओर से गुरुवार से चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस के समय ‘कलाक्षर’ की पाठशाला लगी। इस दौरान सर जेजे कॉलेज आफ अप्लायड आर्ट मुंबई से आए प्रो. संतोष क्षीर सागर, शुभानंद जी जोग और कबीर तांबे आदि विशेषज्ञों ने 100 फीट लंबे पोस्टर अक्षर गंगा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा छात्रों ने भी 100 से अधिक विशेष तरीके के व्यवहारिक अक्षरों को लिखकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इस दौरान 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला के अंतिम दिन व्यवहारिक कला विभाग में छात्रों को कैलीग्राफी,फॉंट और उसकी विशेष स्टाइल बनाने की एडवांस विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। समापन समारोह के दौरान छात्रों ने करीब 200 फ ीट लंबे पेपर पर कार्यशाला के दौरान सीखी गई लिपियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आईआईटी बीएचयू के खनन अभियांत्रिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो.एसके शर्मा ने कला के सौंदर्य, लेखन एवं तकनीक के आपसी सहयोग और उनसे उत्पन्न नये संघर्षों समाधान के बारे में छात्रों को प्रेरित किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनीष अरोरा ने किया। इस दौरान संकाय प्रमुख प्रो. डीपी मोहंती, विभागाध्यक्ष प्रो. हीरालाल प्रजापति, विजय सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें