फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवता पर मंथन में जुटे शिक्षाविद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्कूली शिक्षा से लेकर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के उद्देश्य से बीएचयू में गुरुवार को शिक्षाविदों ने मंथन किया। इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फार टीचर्स एजूकेशन की गवर्निंग बाडी की पहली बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही सेंटर के संचालन के लिए भवन निर्माण, संबंधित कमेटियों के गठन आदि का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर सहमति बनी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर के होलकर भवन में आयोजित बैठक के बारे में सेंटर के निदेशक प्रो. विनोद त्रिपाठी ने बताया कि यूजीसी की निगरानी में चलने वाले सेंटर का मुख्य उद्देश्य स्कूल से लेकर कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। बताया कि 25 दिसंबर 2014 में बनारस दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता भवन में संस्था का उदघाटन किया था। संस्था के माध्यम से शिक्षक शोध भी कर सकेंगे। जहां तक भवन बनने की बात है तो पीडब्लूडी की ओर से निर्माण कराया जाएगा, संभावना है कि अगले साल अंत तक भवन बनकर तैयार हो जाएगा। बताया कि हाल ही में बनारस, मिर्जापुर मंडल के ब्लॉकों से शिक्षकों का चयन कर कार्यशाला का आयोजन भी कराया जाएगा, जिसमें शिक्षा की बेहतरी पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अलीगढ़ मुस्लिम विवि के सेवानिवृत्त प्रोफेसर और चेयरमैन प्रो.पीपीएस चौहान, प्रो.एचएस राठौर साउथ बिहार विश्वविद्यालय गया के कुलपति, प्रो. जेबीजी तिलक पूर्व कुलपति दिल्ली नेशनल यूनिवर्सिटी फार एजुकेशन प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन और डॉ. जोरम बेगी अरुणांचल प्रदेश सहित कई लोग शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें