फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में हाई पॉवर कमेटी की हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बुधवार को हाई पॉवर कमेटी की बैठक मंडलायुक्त सभागार में हुई। इस दौरान एक बार फिर मंदिर परिक्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से लैस माडर्न कंट्रोल रूम स्थापित करने पर चर्चा हुई। हालांकि इसके लिए बजट कब स्वीकृत होगा इस संबंध में ठोस बातचीत नहीं हो सकी। बैठक में मौजूद एडीजी सुरक्षा विजय कुमार ने अधिकारियों से कहा कि विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। सुरक्षा में तैनात जवानों की मुस्तैदी को औचक निरीक्षण कर परखा जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सभागार में बैठक के बाद एडीजी सुरक्षा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। छत्ताद्वार होते हुए एडीजी सुरक्षा ने प्रत्येक प्वाइंट पर तैनात जवानों की मुस्तैदी देखी। इसके बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर एडीजी सुरक्षा ने एसपी सुरक्षा और सीआरपीएफ के कमांडेंट के साथ बैठक की। एडीजी सुरक्षा ने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा में तैनात जवानों की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द निराकरण कराएं। मंदिर परिक्षेत्र में सुरक्षा संबंधी जो भी आवश्यकताएं होंगी उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं, एडीजी सुरक्षा के निरीक्षण के दौरान मंदिर परिक्षेत्र में तैनात पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान सतर्कता के साथ ड्यूटी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें