फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर छात्रों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विद्यापीठ के छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन और कुलानुशासक को पद से हटाने की मांग को लेकर बुधवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रशासनिक भवन के बाहर बैठकर छात्रों ने कुलानुशासक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि देर शाम कुलसचिव के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि पिछले दिनों पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों के साथ कुलानुशासक ने दुर्व्यवहार किया था। आरोप लगाया कि छात्रों के साथ मारपीट भी की गई। उन्होंने मांग की कि कुलानुशासक को बर्खास्त किया जाए और साथ मूल्यांकन में हुई अनियमितता की जांच कर कार्रवाई की जाए। शाम को कुलसचिव के साथ छात्रों की वार्ता हुई। कुलसचिव ने उन्हें आश्वासन दिया है कि 26 अगस्त तक उनकी मूल्यांकन में हुई अनियमितता पर कार्रवाई की जाएगी। जिन छात्रों को कम नंबर मिला है वह अंकपत्र की छाया प्रति के साथ प्रार्थना पत्र गुरुवार तक जमा कर दे। छात्रों ने बताया कि कुलानुशासक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वो गुरुवार को एसएसपी से मिलेंगे। धरने में राहुल राज, कृष्णवीर सिंह, विकास चौहान, हर्ष सोनकर, अभिषेक गौतम, अभिषेक गिरी, पवन सिंह, राजन विश्वकर्मा, मुकेश, विक्रम, विशाल, विकास, मो. आकिब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें