फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंका और शिवपुर में 25 प्रतिशत बढ़ेगा सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एक अगस्त से शहर में रजिस्ट्री कराना महंगा होगा। नोटबंदी के बाद रजिस्ट्री में आई कमी से हो रहे राजस्व के नुकसान को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन सर्किट रेट में वृद्धि की है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दस से लेकर 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट में वृद्धि की गई है। शनिवार को निबंधन कार्यालय से नया सर्किल रेट जारी कर दिया। 27 जुलाई तक आपत्ति मांगी गई है। एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू होगा। लंका और शिवपुर क्षेत्र में रजिस्ट्री कराना महंगा होगा। इन दोनों इलाकों में सर्किल रेट में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं भेलूपुर, सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज, मैदागिन आदि शहर के इलाकों में दस से 12 प्रतिशत तक सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी की गई है। निबंधन कार्यालय ने 27 जुलाई तक आपत्ति मांगी है। आपत्ति के मद्देनजर सर्किल रेट में बदलाव किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका कोई प्रभाव नहीं बढ़ेगा। केवल शहरी क्षेत्र में ही सर्किल रेट बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें