फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर होंगी रिंग रोड और एनएच निर्माण की अड़चनें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रिंग रोड और एनएच के निर्माण में आ रही अड़चनें जल्द दूर की जाएंगी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में केंद्रीय विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि रिंग रोड और एनएच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में टीम बनाकर अड़चनों का निराकरण कराया जाए। प्रशासनिक टीम किसानों से वार्ता करे और उनकी समस्याएं हल कराए।
विज्ञापन

आईपीडीएस द्वारा नरिया-लंका मार्ग पर कराए जा रहे कार्य को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। ऊर्जा गंगा योजनांतर्गत जिले में बिछाई जाने वाली 53 किलोमीटर लंबी गैस पाइप लाइन परियोजना के लिए सावन बाद खुदाई कराने का निर्देश दिया। सामनेघाट एवं बलुवाघाट पुल का निर्माण 15 अगस्त तक पूरा कराने की हिदायत दी। सावन महीने में निर्बाध आपूर्ति के लिए बिजली विभाग को हिदायत दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, गेल, आईपीडीएस सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें