फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मलंग’ के लिए संजय दत आएंगे काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिने स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘मलंग’ की शूटिंग बनारस के घाटों और गलियों में होगी। इस फिल्म की शूटिंग के लिए संजू बाबा अगस्त में काशी आएंगे। दिसंबर से ‘मलंग’ की शूटिंग शुरू होने वाली है। फिल्म ‘भूमि’ के सह निर्देशक आरंभ सिंह ‘मलंग’ का निर्देशन कर रहे हैं। संजू बाबा के साथ वह भी काशी में होंगे। रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘मलंग’ की कहानी बनारस के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
विज्ञापन

पता चला है कि अभिनेता संजय दत्त मलंग की शूटिंग के सिलसिले में काशी में कुछ दिन प्रवास भी करेंगे। वह मोक्षनगरी में गंगा घाटों और संकरी गलियों का लुत्फ उठाएंगे। बनारस के संतों की जीवनचर्या समझने के साथ ही वे बनारसी बोली भी सीखते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि सस्पेंस और ड्रामा वाली फिल्म ‘मलंग’ में संजय दत्त पक्के बनारसी दिखेंगे। बनारस में शूटिंग की लोकेशन तय कर ली गई है। इस फिल्म में संजय दत्त एक बार फिर से रोमांस करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें