फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार पर पुलिस का शक गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत परेड कोठी स्थित वनस्पति घी व टूथपेस्ट की एजेंसी के मुनीम अशोक गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस का शक एजेंसी के चौकीदार गंगाराम यादव पर गहराता जा रहा है। घटना की रात वह ड्यूटी पर था लेकिन हत्या के बाबत उसे जानकारी नहीं हो पाई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं एजेंसी के कर्मचारी विकास श्रीवास्तव और विकास पटेल से भी पूछताछ कर रही है। मुनीम के शव के पास ही विकास लिखा हुआ था। ऐसे में कहा जा रहा है कि विकास नाम का युवक हत्या में शामिल है। पुलिस अब तक एजेंसी के कर्मचारियों समेत करीब 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

परेड कोठी स्थित वनस्पति घी और टूथपेस्ट एजेंसी के प्रथम तल पर स्थित कमरे में मंगलवार की भोर मुनीम अशोक गुप्ता का खून से लथपथ निर्वस्त्र शव पाया गया था। अशोक के शरीर पर नुकीले हथियार से कई वार किए गए थे। एजेंसी मालिक कमल अरोड़ा के अनुसार बदमाशों ने आलमारी में रखा 11 लाख रुपया लूट लिया था जबकि लॉकर में रखे 25 लाख सुरक्षित बच गए थे। घटना को लेकर पुलिस एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड गंगाराम यादव, गोदाम मैनेजर विकास, सेल्समैन विकास, मैनेजर सहित 13 लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वारदात को किसने और कैसे अंजाम दिया। यह भी पता नहीं लग पाया कि सोमवार आधी रात बाद से मंगलवार भोर तक एजेंसी में कौन आया और गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें