फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू माफियाओं की दें सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एंटी भू माफिया कमेटी की बैठक हुई। जिसमें सदस्य संयोजक व अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि शासन से आए शासनादेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि निर्धारित प्रारूप पर भू माफियाओं की सूचना एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए अपर जिलाधिकारी को सभी तहसीलों से बैठक की कार्यवृत्त मंगाने और बैठक कराने सहित ओवरलोड ट्रकों व खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बैठक में एक्सईएन सिचाई एसके सिंह, एक्सईएन लोनिवि डीसी गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार राय, एसडीओ वन आरएन मिश्र, माइन्स इंस्पेक्टर राजेश कुमार,प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट शौकत अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें