मछलीशहर। उचित दर के दुकान के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगा था फिर से उसी को कोटे की दुकान का आवंटन कर दिया गया। ग्राम सेमरी के कोटेदार राजेश कुमार की दुकान अनियमितता में निरस्त करने के बाद गांव में ही स्थित साधन सहकारी समिति के नाम आंवटित कर दी गयी थी। समिति के सेल्समैन महेश चन्द्र गुप्ता और पूर्ति विभाग के बीच अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कर वितरण की जिम्मेदारी दी गयी। ग्रामीणों ने बीते वर्ष आरोप लगाते हुये प्रार्थनापत्र दिया कि समिति द्वारा मार्च 2016 से अगस्त 2016 तक पात्र गृहस्थी के किसी भी कार्ड धारक को कोई खाघान्न, तेल, चीनी का वितरण नहीं किया गया। तत्कालीन ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार ने जांच में सभी आरोप सही पाए जाने पर कोटा निरस्त कर दिया। कोटेदार महेश चन्द्र गुप्ता के खिलाफ मीरगंज थाने में मुकदमा भी पंजीकृत हुआ। आरोपी समिति को पुन: कोटा आवंटित कर दिया।भारतीय किसान यूनियन इसके खिलाफ आंदोलन करेगा।