नई बाजार। प्रदेश के राज्य मंत्री अनिल राजभर का बरहनी विकास खंड के महारानी गांव में आयोजित समारोह में सम्मान किया गया। इस दौरान अनिल राजभर ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास योजनाओं का बखान किया। कहा कि जिले में रेल कोच कारखाना और सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा।
समारोह में राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास की राह पर चल रही है। योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ, ईमानदार प्रशासन देने का वादा किया है। इसका असर भी दिखने लगा है। कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो काम किए हैं, उससे पूरे विश्व में देेश का नाम रोशन हुआ है। कहा कि गरीबों के लिए केंद्र ने आवास, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाएं चला रखी हैं। कहा कि नौगढ़ में सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर स्थापना की जाएगी वहीं नौबतपुर में रेल कारखाना खोलने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि इसमें जिले के युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर जमुना चौबे, वीरेन्द्र सिंह, देवदत्त पांडेय, हीरा, अरुण कुमार जालान, सच्चिदानंद पाठक, एल उमाशंकर सिंह, श्रवण कुमार, वीरेन्द्र सिंह, प्रधान राजेश उपाध्याय, दुखरन राय, कांट्रेक्टर अजीत सिंह, रंजय पांडेय आदि रहे। संचालन राजेन्द्र पांडेय ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयोजक विजय कुमार पांडेय मुन्ना ने किया।