फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खराब मौसम से 16 उड़ानें लेट, चार निरस्त रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोहरे के कारण सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। सोमवार को एयरपोर्ट पर 16 उड़ानें लेट और चार निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सोमवार को स्पाइस जेट की चार उड़ानें निरस्त रहीं। इसमें मुंबई-वाराणसी-मुंबई और पुणे-वाराणसी-पुणे की उड़ान शामिल थी। देर होने वाली उड़ानों में इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 39 मिनट, दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 17 मिनट, पुणे-वाराणसी-पुणे की उड़ान 25 मिनट रही। ऐसे ही एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 16 मिनट, खजुराहो-वाराणसी-खजुराहो 22 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 18 मिनट, अकासा एयर की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 18 मिनट देर से आई और गईं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि मौसम की गड़बड़ी और ऑपरेशनल कारणों से उड़ानें लेट हुई हैं। विमानन कंपनियों की ओर से पहले से यात्रियों को इसकी सूचना दे दी गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें