फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Crisis: वाराणसी से 16 उड़ानें रद्द, आठ दिल्ली की, सबसे अधिक इंडिगो की 10 उड़ानें; यात्री परेशान

Thu, 01 Jan 2026 06:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में कोहरे के कारण 28 उड़ानें लेट रहीं। वहीं, बुद्धा एयर की काठमांडू-वाराणसी-काठमांडू की उड़ान 4 घंटे 17 मिनट देरी हुई। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्री काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Babatpur Varanasi Airport: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को 16 उड़ानें रद्द रहीं। वहीं, 28 उड़ानों का आगमन और प्रस्थान निर्धारित समय से एक से चार घंटे की देरी से हुआ। रद्द होने वाली उड़ानों में सबसे अधिक 8 उड़ानें दिल्ली की थीं। वहीं लेट होने वाली उड़ानों में सबसे अधिक बुद्धा एयर की काठमांडू-वाराणसी-काठमांडू उड़ान निर्धारित समय से 4 घंटे 17 मिनट की देरी से पहुंची।

विज्ञापन


बुधवार को मौसम खराब होने के कारण विमानों का संचालन प्रभावित रहा। इस कारण दिल्ली की आठ उड़ानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस की 1, स्पाइसजेट की 1, एयर इंडिया और इंडिगो की एक-एक उड़ान शामिल हैं। वहीं शेष 8 उड़ानों में इंडिगो की खजुराहो-वाराणसी-खजुराहो, बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू, मुंबई-वाराणसी-मुंबई और चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई की उड़ानें शामिल हैं।

यात्रियों को हुई परेशानी

उधर, लेट होने वाले विमानों में अकासा एयर की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 2 घंटे 44 मिनट, इंडिगो की भुवनेश्वर-वाराणसी-भुवनेश्वर 2 घंटे 27 मिनट, मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 49 मिनट, कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता 1 घंटे 6 मिनट, हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 1 घंटे 19 मिनट, बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 1 घंटे 21 मिनट, अकासा एयर की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 1 घंटे 25 मिनट, स्पाइसजेट की पुणे-वाराणसी-पुणे 1 घंटे 15 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 3 मिनट, हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 17 मिनट, शारजाह-वाराणसी-शारजाह 45 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 15 मिनट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू की उड़ान 17 मिनट की देरी से आई और गई।
विज्ञापन

लगातार हो रही है उड़ान रद्द

मौसम में बदलाव रोजाना देखने को मिल रहा है। मंगलवार की देर रात तक छाया कोहरा सुबह अचानक जैसे गायब हो गया था। इसका असर यह हुआ कि बीते 10 दिनों से लगातार लेट हो रही दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुधवार को निर्धारित समय से पहुंचीं थीं। हालांकि, उस दिन आठ उड़ानें रद्द रहीं, 36 उड़ानें समय से पहुंचीं और 16 विमान देरी से आए-गए। समय से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में काठमांडू और शारजाह की उड़ानें शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें