नगर निगम में मंगलवार को संभव की जनसुनवाई में 16 शिकायतें आईं। अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने शिकायत कर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। जनसुनवाई के दौरान कमच्छा के रामानंद ने रोड पर मलबा और सीवर, नई बस्ती आशीष कुमार ने सफाई और अतिक्रमण, मंडुवाडीह के मनीष कुमार ने कब्जा हटवाने, पांडेयपुर के कृष्णकांत सिंह ने कूटरचित आधार पर फर्जीवाड़े से जुड़ी शिकायत की। शिवपुर के संजू और राकेश सिंह ने अवैध कब्जा, सेंट जांस मड़ौली के प्रेम प्रकाश सक्सेना मलबा गिराने, संदहा के अमरनाथ राय ने इंटरलाॅकिंग लगाने, लक्खी चौतरा के आनंद कुमार सुरेका ने जर्जर भवन से जुड़ी शिकायत की। घौसाबाद काॅलोनी के विजयी राम ने अतिक्रमण, मुकीमगंज के विजय कुमार ने जर्जर भवन, कैंट के सतीश कुमार ने सड़क खराब, नई बस्ती के काली शंकर ने अवैध रूप से नाला खोदकर छोड़ने के बारे में शिकायती पत्र दिया। बजरडीहा के विजय कुमार पांडेय ने सड़क बनाने, संदहा के मनोज कुमार ने गली में कीचड़, हुकुलगंज की सबीना बानो ने आवास, हड़हा के राजकुमार ने गृहकर जमा करने की शिकायत की।