फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन में 5.70 लाख बच्चे पीएंगे पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में छह दिन में 5.70 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। रविवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बच्चे को खुराक पिलाकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों से छह दिवसीय अभियान की नियमित मानीटरिंग करते रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बनारस समेत प्रदेश भर में 23 से 28 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहरी और ग्रामीण इलाकों में पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी। इसमें अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाने के साथ ही डोर टू डोर कैंपेन भी चलेगा। रविवार को सीएम ने सिकरौल, अर्दली बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत आने वाले छह बच्चों डिठौरी महाल के देवांश (1वर्ष), उज्ज्वल (8 माह), तृषा (2 माह), वर्थव (3 साल), हार्दिक (3 साल) और स्वीटी (6 माह) को पोलियो की खुराक पिलाई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एडिशनल सीएमओ डॉ. वीएस राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें