फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में हुई 3.2 मिली मीटर बारिश, शहर पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रविवार सुबह हल्की धूप, फिर बादल और दोपहर में झमाझम बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यह मानसून की बारिश नहीं है लेकिन अभी मौसम इस तरह दो दिन और रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले दो-तीन दिन से मौसम का मिजाज जिस तरह से बदला है, उससे अब यही लगता है कि गर्मी से राहत मिलेगी। ऐसा इसलिए कि शुक्रवार से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। यही वजह है कि तापमान में भी तेजी से गिरावट आती जा रही है। तीन दिन पहले जो तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, वह घटकर 30 डिग्री तक पहुंच गया। इस बीच रविवार सुबह हल्की धूप थी और उमस भी अधिक रही। इसके बाद दोपहर में एक बजे पहले बूंदाबांदी शुरू हुई फिर देखते-देखते आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस वजह से रथयात्रा, सिगरा, महमूरगंज, चेतगंज, लहुराबीर, मैदागिन, लहरतारा, नक्खीघाट आदि इलाकों में जल जमाव हो गया। सबसे अधिक परेशानी उन जगहों पर हुई जहां सड़कें खोदकर छोड़ी गई थीं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है। अभी इस तरह का मौसम बना रहेगा। इधर, केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3.2 मिलीमीटर बारिश जिले में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें