फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए हुई महिला और हिस्ट्रीशीटर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। करोड़ों रुपये मूल्य की साढ़े छह बीघे जमीन के लिए रुचि सिंह और रोहनिया थाने के हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र सिंह की हत्या की गई। पुलिस चचेरे देवर, उसके दोस्त, चाचा ससुर सहित आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं दरेखू निवासी जमीन कारोबारी का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जगतपुर गांव की रुचि सिंह के घर में गुरुवार की रात उसे और उसके करीबी हरेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस खुलासे के काफी करीब पहुंच गई है। सूत्रों की मानें तो रुचि सिंह की साढ़े छह बीघे जमीन है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। आरोप है कि एक जमीन कारोबारी ने चचेरे देवर को उस जमीन पर कब्जा कराने के लिए पांच करोड़ रुपये देने का लालच दिया। चूंकि महिला हिस्ट्रीशीटर की बात सुनती थी। ऐसे में करोड़ों के खेल में ये रोड़ा बन रहे थे। इसी लिए दोनों की हत्या की गई। इतना ही नहीं दरेखू निवासी जमीन कारोबारी ने देशी पिस्टल तक उपलब्ध कराया। फिलहाल पुलिस चचेरे देवर, उसके दोस्त, चाचा ससुर सहित आठ लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि जमीन का कारोबारी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर शनिवार को भी क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें