फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, नहीं मिली चिकित्सकीय सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुणे से भाई के साथ आ रही एक महिला ने ट्रेन के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया। इलाहाबाद से लेकर मंडुवाडीह तक चार घंटे के सफ र में रेलवे के हेल्पलाइन पर काल करने के बाद भी उसकी मदद नहीं हुई। महिला यात्रियों ने उसकी सहायता की। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ ने महिला को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज की रहने वाली ममता अपने पति जोगेंद्र प्रसाद के साथ पुणे में रहती है। पुणे से वह अपने भाई पिंटू के साथ स्पेशल ट्रेन से आ रही थी। इलाहाबाद में सुबह सात बजे वाशरूम गई लेकिन कुछ देर तक बाहर नहीं आई। भाई ने भांजी को देखने के लिए भेजा तो उसने आकर बताया कि मां अंदर रो रही है। इसपर पास बैठी महिलाओं से मदद मांगी। भाई पिंटू ने बताया कि रेलवे हेल्पलाइन पर काल किया तो वहां से कोई उत्तर नहीं आया। किसी तरह से वे मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचे। यहां से एंबुलेंस द्वारा उन्हें कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया। महिला एस-9 में सफर कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें