फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हल्की बारिश ने गुरुवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था की पोल खोल दी। इसके चलते शहर भर में बिजली संकट गहराया। बेतहासा कटौती से जनजीवन बेहाल हो गया। ो पानी का भी संकट बढ़ गया। लोगों को दिन में चैन नहीं मिल रहा है। रात की नींद में भी खलल पैदा हो रही है।
विज्ञापन

नगर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के लिए पोल, तार और ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग के नाम पर इन दिनों रोजाना दो से चार घंटे की नियमित कटौती की जा रही है। इसके अलावा दिन में लोकल फॉल्ट के चलते बेतहासा ट्रिपिंग की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। गुरुवार की शाम को हल्की बरसात शुरू होते ही नगर के अधिकांश इलाके में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। चौकाघाट उपकेंद्र से करीब एक घंटे तक आपूर्ति जहां बाधित रहीं तो गोदौलिया, चौक, मैदागिन, मच्छोदरी, काशी, कज्जाकपुरा, विद्यापीठ, नगर निगम, भदैनी, शंकुलधारा, रानीपुर, नरिया, डीपीएच, भिखारीपुर, करौंदी, कोईलहवा, अर्दली बाजार, पन्नालाल पार्क, पांडेयपुर, दौलतपुर, सांस्कृतिक संकुल, लेढ़ूपुर, शक्तिपीठ समेत तमाम उपकेंद्रों से देर रात बिजली की आवाजाही लगी रही। बिजली कटौती के चलते लोग अपने मकान की छतों या सड़कों, गलियों में टहलते ही समय काटी। लोगों का कहा करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बनारस को कटौती मुक्त निर्बाध आपूर्ति अब भी सपना ही बना हुआ है। लोगों का यह भी कहना था कि यह तो मौसम की पहली बारिश थी। अभी तो बारिश का पूरा मौसम बाकी है। जब मूसलाधार बारिश होगी तो बनारस की बिजली राम भरोसे ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें