फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिश्चंद्र महाविद्यालय का प्रवेश परीक्षा केंद्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हरिश्चंद्र महाविद्यालय में स्नातक एवं एलएलबी में आवेदकों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा केंद्र में संशोधन किया गया है। बीए की प्रवेश परीक्षा 25 जून को प्रथम पाली में 10:30 बजे से 12:30 बजे तक यूपी कॉलेज में होगी। इसमें अनुक्रमांक एक से लेकर 1000 तक छात्र शामिल होंगे। वहीं 1001 से 2000 तक उदय प्रताप इंटर कॉलेज में और 2001 से अंत तक के छात्र हरिश्चंद्र महाविद्यालय में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

बीकॉम की प्रवेश परीक्षा 25 जून को दूसरी पाली में 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। इसमें अनुक्रमांक एक से लेकर 1000 तक यूपी कॉलेज में, 1001 से 1700 तक यूपी इंटर कॉलेज एवं 1701 से अंत तक हरिश्चंद्र महाविद्यालय में शामिल होंगे। एलएलबी की प्रवेश परीक्षा 26 जून को दूसरी पाली में 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।
इसमें अनुक्रमांक एक से 1000 तक के छात्र यूपी कालेज में, 1001 से 1700 तक के छात्र यूपी इंटर कॉलेज में और 1701 से अंत तक के छात्र हरिश्चंद्र महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा देंगे। 19 जून को तकनीकी समस्या के कारण ऑनलाइन शुल्क भुगतान की तिथि 20 जून तक बढ़ाई गई थी। अब 20 जून को शुल्क का भुगतान करने वाले 21 जून को शाम छह बजे तक आवेदन पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें