फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवलेशपुर के मैरिज लॉन में एनआईए ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने गुरुवार सुबह अवलेशपुर स्थित एक मैरिज लॉन में छापेमारी की। लॉन का एक-एक कमरा, बाथरूम, रसोईं और शौचालय खंगाला। छापेमारी के दौरान एक नौकर के अलावा कोई अन्य नहीं मिला। उससे करीब एक घंटे पूछताछ की। मौके से मिला मोबाइल और डायरी कब्जे में लेकर टीम लौट गई।
विज्ञापन

अवलेशपुर के लोगों के अनुसार, मैरिज लॉन बिहार के एक पूर्व एमएलसी का है। चर्चा रही कि एनआईए की टीम जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद असलहा तस्कर से भी पूछताछ कर सकती है। यह तस्कर मुंगेर से असलहा लाकर बनारस और आसपास जिलों में सप्लाई करता था।
बिहार के मुंगेर में अगस्त 2018 में कई एके-47 राइफल बरामद हुई थी। मुंगेर पुलिस को जांच में पता लगा था कि बरामद राइफल मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित सेना के आयुध डिपो से चुराई गई थीं। आशंका जताई गई थी कि एके-47 माओवादियों को देने के लिए मुंगेर लाई गई थीं। अक्तूबर 2018 में एनआईए ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। गुरुवार को एनआईए की अलग-अलग टीमों ने बिहार के 11 स्थानों और रोहनिया थाना के अवलेशपुर स्थित मैरिज लॉन में छापेमारी की। रोहनिया पुलिस की मौजूदगी में की गई छापेमारी का कारण एनआईए की टीम ने नहीं बताया।
विज्ञापन

उधर, पटना में एक पूर्व विधायक और एक पूर्व एमएलसी के भाई के घर की गई छापेमारी के दौरान एक असलहा बरामद किया गया है। बिहार में देर रात तक एनआईए की टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी रहा। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि एनआईए स्वतंत्र जांच एजेंसी है। उनकी छापेमारी के कारण की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं होती है और न इस बारे में वह कुछ साझा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें