फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस ऑपरेटर और रोडवेज कर्मी भिड़े, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रोडवेज परिसर के सामने और आसपास प्राइवेट बसों की डग्गामारी के खिलाफ गुरुवार को आरटीओ प्रवर्तन दल और रोडवेज की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स और रोडवेज कर्मचारी भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इससे नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डे के सामने सड़क पर बस खड़ी कर जाम लगा दिया। लगभग आधे घंटे बाद पहुंचीं क्षेत्राधिकारी चेतगंज ने समझाबुझाकर उन्हें हटाया। जाम के कारण बसों का परिचालन प्रभावित रहा और कैंट रेलवे स्टेशन से अंधरापुल चौराहा तक वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

कैंट रोडवेज बस स्टैंड के आसपास डग्गामार बसों द्वारा सवारी बैठाए जाने की शिकायत पर परिवहन विभाग और रोडवेज की तरफ से गुरुवार सुबह 11 बजे जांच की जा रही थी। इस दौरान टीम ने तीन प्राइवेट बसों का चालान किया। इलाहाबाद की एक मिनी एसी बस पर भी कार्रवाई की गई। इसी दौरान सवारी लेकर जा रही एक और बस को रोका तो रोडवेज कर्मचारियों से प्राइवेट बस ऑपरेटर्स उलझ गए। एक रोडवेज कर्मी ने निजी बस का शीशा डंडे से तोड़ दिया। इसके बाद मारपीट हुई, जिससे रोडवेज कर्मी सतीश चंद्र सिंह घायल हो गया। वहीं चालक निजी बस लेकर भाग निकला। इस दौरान कई लोग बस की चपेट में आने से बचे।
मारपीट के दौरान आरएम को भी वाहन से बाहर निकालने का प्रयास हुआ। उन्होंने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी। उधर, हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति को पकड़ लिया। कर्मचारी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही अन्य कर्मचारी एकत्र हो गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए सड़क पर बसें खड़ी कर जाम लगा दिया। सूचना पर एडीएम सिटी, एसीएम-3, एसपी सिटी पहुंचे और कर्मचारियों का पक्ष सुना। बाद में रोडवेज कर्मी को छोड़ने के साथ ही निजी बस ऑपरेटरों में से एक को हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया। इस दौरान डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डीके त्रिपाठी और रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा भी मौजूद रहे। उधर, इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें