फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर टूटी, विद्युत उपकेंद्र के चारों ओर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। ज्ञानपुर नहर प्रखंड के दीनदासपुर गांव के पास माइनर का तटबंध टूटने से विद्युत उपकेंद्र के चारों तरफ जलभराव हो गया। इसके साथ ही नहर का पानी लोगों के घरों तक पहुंचा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की तरफ से नहर की मरम्मत नहीं कराए जाने से तटबंध टूट गया है। ग्रामीणों की सूचना पर विभाग ने पानी रोक दिया लेकिन मरम्मत के लिए किसी कर्मचारी को नहीं भेजा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

दो दिन पहले नहर में पानी छोड़ा गया था। बुधवार देर रात दीनदासपुर में माइनर का तटबंध टूट गया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण औी विद्युत विभाग के कर्मचारी नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के साथ तटबंध बांधने में जुट गए। पानी का बहाव तेज होने से पानी उपकेंद्र के चारों ओर भर गया। इसके साथ ही आसपास की बस्ती में पानी घुस गया। उधर सूचना पर नहर का पानी रोक दिया गया। विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी गुलाब यादव, मनोज, देवानंद, काशीनाथ का कहना था कि पानी उपकेंद्र के स्विच यार्ड (पैनल ट्रांसफार्मर) के पास आ जाता तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। ज्ञानपुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता केदारनाथ जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर नहर का पानी बंद कर दिया गया है। इसकी जांच कराकर लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें