फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल ने पर्यटन से जुड़ी भविष्य की योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लखनऊ, वाराणसी और पटना में नेपाल सेल्स मिशन 2019 के तहत तीन शहरी रोड शो का आयोजन हो रहा है। इसी के तहत बुधवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें नेपाल के होटेलियर्स और टूर एंड ट्रैवेल्स के साथ ही पर्यटन कारोबार से जुड़े स्थानीय प्रतिनिधि ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान नेपाल के खूबसूरत व आकर्षक पर्यटन स्थलों, खास ऑफर, सुविधाओं व भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रस्तुतिकरण के माध्यम से लोगों को नेपाल की खास लोकेशन के बारे में बताया गया। नेपाल सरकार ने 2020 तक दो मीलियन पर्यटकों के आने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

नेपाल पर्यटन बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि पिछले वर्षों की अपेक्षा 2018 में 25 प्रतिशत ज्यादा पर्यटकों ने नेपाल का रुख किया। उन्होंने बताया कि पोखरा और लुंबिनी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित करने जा रहा है। साथ ही 330-200 एयरबस की सुविधाएं सैलानियों को दी जा रही हैं। आगे कहा कि काठमांडू, चितवन और पोखरा में चार और पांच सितारा श्रेणियों में चार हजार कमरे जोड़ने की योजना है। हिल्टन और मैरियट ने नेपाल में होटल खोलने की इच्छा जताई है। नेपाली प्रतिनिधिमंडल में 60 से अधिक एजेंटों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान काशी के व्यापारी व उद्यमियों से भी कार्यक्रम के माध्यम से मुलाकात की। ट्रैवेल मार्केटिंग इंडिया के निदेशक संजीत ने बताया कि नेपाल में भारतीय आउटबांड तेजी से बढ़ रहा है। इसका कारण नेपाल सभी आयु वर्ग की मांगों को पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें