फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे घाटों की बदलेगी सूरत, दीनापुर एसटीपी पर बनेगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा निर्मलीकरण के प्रयासों को जानने शहर आए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कच्चे घाटों को मुख्य घाटों की तरह तैयार करने का निर्देश दिया। दीनापुर एसटीपी से निकलने वाले अच्छी गुणवत्ता के जल के उपयोग के लिए पार्क विकसित करने को कहा। वरुणा में जल स्तर बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन से कार्ययोजना मांगी है।
विज्ञापन

केंद्र में सरकार गठन के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने पूरे दिन गंगा से जुड़े अलग-अलग पहलुओं का निरीक्षण किया। देर रात अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने गंगा निर्मलीकरण अभियान को तेज करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। गंगा किनारे 84 घाट में से कच्चे घाटों को मुख्य घाट की तरह तैयार करने के लिए डीपीआर तैयार करने को कहा है। शहर के बीच से गुजर रही वरुणा नदी में जलस्तर बनाए रखने, पानी के मूवमेंट आदि के लिए अध्ययन के साथ कराए जाने वाले कामों का प्रस्ताव मांगा। गांवों में जल संरक्षण के लिए काम कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा- एक महीने बाद दोबारा कामों की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें