फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अतुल ने समर्पण के लिए फिर दी अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दुष्कर्म के मामले में वांछित घोसी के सांसद अतुल राय ने एक बार फिर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में समर्पण के लिए आवेदन दिया है। अधिवक्ता अनुज यादव के जरिए दिए गए आवेदन पत्र में कहा गया है कि आरोपी अदालत में समर्पण करना चाहता है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत रिक्त होने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आवेदन पत्र पेश हुआ और सुनवाई की अगली तिथि 20 जून नियत कर दी गई।
विज्ञापन

बलिया जिले की रहने वाली यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने बीती एक मई को लंका थाने में अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस का दबाव बढ़ा तो अतुल ने अदालत में समर्पण के लिए आवेदन पत्र दिया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। इस बीच लंका पुलिस ने अतुल के मंडुवाडीह क्षेत्र और गाजीपुर स्थित घर पर अदालत से जारी कुर्की की नोटिस चस्पा की थी। साथ ही अतुल की तलाश और धरपकड़ का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें