फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाने गए दो दोस्त डूबे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। डोमरी गांव के समीप गंगा में नहानेे के दौरान डूबे वसीम उर्फ कल्लू (23) और आसिफ जमाल (20) का शव सोमवार की सुबह बाहर निकलवा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना से दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। परिजनों के अनुसार दोनों दोस्त बुनाई का काम करते थे।
विज्ञापन

जैतपुरा थाना अंतर्गत ख्वाजापुरा निवासी आसिफ जमाल, उस्मानपुर निवासी वसीम और उनका एक अन्य दोस्त रविवार की शाम दशाश्वमेध घाट घूमने गए थे। इसी दौरान गंगा उस पार गए और नहाने लगे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण आसिफ और वसीम डूबने लगे तो आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। सूचना पाकर पुलिस ने 11 एनडीआरएफ की मदद से खोजबीन करानी शुरू की तो सोमवार की सुबह चार बजे दोनों का शव बरामद हुआ। आसिफ के परिजनों के अनुसार वह सात भाइयों में पांचवें नंबर का था और वसीम पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। दोनों के परिजनों को भी यह नहीं पता था कि वो कब दशाश्वमेध घाट की ओर घूमने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें