वाराणसी। महानगरों को जाने वाले यात्रियों की सुविधा और ग्रीष्मकाल में गाड़ियों में हो रही अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन विशेष ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेनें वाराणसी के साथ ही आसपास के अन्य जिलों के अन्य रेलवे स्टेशनों पर रुकेंगी।
गाड़ी संख्या 05101 छपरा-दिल्ली विशेष गाड़ी 23 और 30 जून को छपरा से शाम चार बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन यह ट्रेन दोपहर 12:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05102 दिल्ली-छपरा विशेष गाड़ी 24 जून और एक जुलाई को दिल्ली से दोपहर बाद दो बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 10:55 बजे छपरा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01025 लोकमान्य तिलक-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी 19 व 26 जून और तीन जुलाई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 12:45 बजे प्रस्थान कर मंडुवाडीह दूसरे दिन भोर में 04:45 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02046 मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 20 व 27 जून तथा चार जुलाई को मंडुवाडीह से सुबह 6:30 बजे प्रस्थान कर लोकमान्य तिलक टर्मिनस दूसरे दिन सुबह 07:30 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01497 पुणे-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी 20 व 27 जून को पुणे से रात 9:30 बजे प्रस्थान कर मंडुवाडीह तीसरे दिन भोर में 03:33 बजे पहुंचेगी। 01498 मंडुवाडीह-पुणे विशेष गाड़ी 22 व 29 जून को मंडुवाडीह से भोर में 04:45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 12 बजे पुणे पहुंचेगी। 09025 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी 17 व 24 जून को बांद्रा टर्मिनस से रात 11:25 बजे प्रस्थान कर मंडुवाडीह स्टेशन पर रुकते हुए गाजीपुर सिटी तीसरे दिन 10:30 बजे पहुंचेगी।
09026 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 19 व 26 जून को गाजीपुर सिटी से रात 7:30 बजे प्रस्थान कर बांद्रा टर्मिनस तीसरे दिन सुबह 07:50 बजे पहुंचेगी। 01023 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 22 व 29 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 12:45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर दूसरे दिन 11:35 बजे पहुंचेगी। 01024 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 23 व 30 जून को गोरखपुर से दोपहर दो बजे प्रस्थान कर वाराणसी रुकते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस रात 11:55 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में लगेगा अतिरिक्त कोच
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाएगा। 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 19 जून को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। वहीं, 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 21 जून को शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।