फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड में 2019 की 10वीं, 12वीं परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को अमर उजाला और शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आयोजित समारोह में सम्मान मिलेगा। इसमें शामिल होने के लिए संबंधित छात्र-छात्रा अमर उजाला कार्यालय समेत सात जगहों पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक, सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी समारोह में भाग लेने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें मार्कशीट या इंटरनेट से प्राप्त मार्कशीट की फोटो कॉपी पर अपना मोबाइल नंबर और घर का पता लिखकर रजिस्ट्रेशन केंद्र पर जमा करना होगा। चयनित विद्यार्थियों को फोन द्वारा समारोह में शामिल होने की सूचना दी जाएगी। संबंधित छात्र-छात्रा विस्तृत जानकारी मोबाइल नंबर 8392953558, 9897277918 पर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें