फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई इलाकों में 30 घंटे से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के कई इलाकों में 30 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। शनिवार की दोपहर जो बिजली गुल हुई कि रविवार की शाम तक नहीं आई। इसके चलते स्थानीय लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस गए। 132केवी कैंट से सिगरा को जोड़ने वाली 32केवी लाइन का खरबूजा शहीद के पास क्षतिग्रस्त होना इस समस्या का कारण बताया जा रहा था। खुदाई के दौरान केबिल क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं संबंधित अधिकारियों के फोन न मिलने को लेकर लोगों ने जबरदस्त रोष व्यक्त किया। दूसरे उपकेंद्रों से थोड़ी-थोड़ी देर के लिए कई इलाकों में बिजली सप्लाई की जा रही थी। वहीं देर शाम आई आंधी के चलते कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली के फाल्ट में भी इजाफा हो गया है। ग्रामीण व शहर के बाहरी इलाके तो छोड़िए बनारस की प्रमुख कॉलोनियों में 30 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। बीच-बीच में दूसरे उपकेंद्रों से सप्लाई करने का प्रयास किया गया पर वह ट्रिपिंग के चलते परेशानी का कारण ही बना। शनिवार की दोपहर 1:30 बजे सिगरा व आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई। रविवार को देर शाम तक नहीं आई। काशी विद्यापीठ और नगर निगम से जुड़े कई इलाके प्रभावित रहे। इनवर्टर की बैटरियों भी डिस्चार्ज हो गईं। शनिवार की रात ही कई लोगों के घर में अंधेरा छा गया। पानी की बूंद-बूंद के लिए लोग तरस गए। जब कई घंटे तक बिजली की आपूर्ति नहीं हुई तो लोगों ने कारण जानने के लिए उपकेंद्रों पर फोन लगाया तो फोन स्विच ऑफ मिले। ऐसे में पसीने से तरबतर उपभोक्ता केवल विभाग को कोसते रहे। कई क्षेत्रों में पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा। बिजली की समस्या के चलते नगर निगम, काशी विद्यापीठ, औरंगाबाद, निरालानगर, सोनिया, गांधीनगर कमलावती नगर, अशोक नगर, नई पोखरी, छित्तपुर, अन्नपूर्णा कॉलोनी, लल्लापुरा, पितरकुंडा, शिवपुरवा, जयप्रकाश नगर, माधोपुर में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। रात तक केबिल में आए फाल्ट को दूर करने का काम चल रहा था।
सड़क चौड़ीकरण के चलते सोमवार को कई इलाकों में लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है। जिसके चलते कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। करौंदी उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी चितईपुर विद्युत लाइन पर सुबह सात बजे से 11 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। चितईपुर व कई इलाकों में तीन घंटे तक बिजली गुल रहेगी। इसी प्रकार संत अतुलानंद से जेपी मेहता तक लाइन शिफ्टिंग का कार्य सुबह नौ बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। नार्मल स्कूल, वीडीए, शिवपुर, संत अतुलानंद में बिजली कटौती की जाएगी। इसी प्रकार महावीर मंदिर, अर्दली बाजार, ठिठोरी महाल आदि क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं चमाव गांव व आसपास के क्षेत्र में शाम तीन से छह बजे तक शट डाउन लिया जाएगा। जैतपुरा, ओरीपुरा, बागेश्वरी देवी आदि इलाकों में सुबह 11 बजे से एक बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें