फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में बसे भारतीयों के लिए खास होगा वर्चुअल दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में शुरू होने वाली वर्चुअल दर्शन की सुविधा विदेशों में बसे भारतीयों के लिए खास होगी। थ्रीडी कैमरों के जरिए दुनिया के किसी भी कोने में बैठे भक्त को काशी विश्वनाथ मंदिर में मौजूदगी का अहसास कराया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधानुसार उन्हें बाबा का लाइव दर्शन भी कराया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर में आईपी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

द्वादश ज्योतिर्लिंग में शामिल काशी विश्वनाथ मंदिर का दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल एप के जरिए वर्चुअल दर्शन होगा। इसमें एक खास एप्लिकेशन तैयार कराया जा रहा है और उसे भारतीयों की ज्यादा संख्या वाले देशों में लांच किया जाएगा। इसके लिए न्यास परिषद टेंडर जारी कर एजेंसी तय करेगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि आभासी दर्शन व्यवस्था की जिम्मेदारी एजेंसी को दी जाएगी। इसमें उन देशों में सुविधा शुरू होगी, जहां भारतीयों की संख्या ज्यादा है और वे यहां की संस्कृति से जुड़े हैं। इसमें यूरोप, अमेरिका, आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में इसे लागू कराया जाएगा। लाइव दर्शन के लिए वेबसाइट और एप के जरिए भक्तों को बाबा की पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा। इसके लिए शुल्क आदि का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में कैमरे की व्यवस्था कर लाइव रुद्राभिषेक की सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें