फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में छह केंद्रों पर 6244 ने दी नेट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू कैंपस में रविवार को सीएसआईआर नेट, जेआरएफ की प्रवेश परीक्षा में 2347 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परिसर में बने छह केंद्रों पर दो पाली में हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 8591 में से 6244 अभ्यर्थी शामिल हुए। विज्ञान के छात्रों के लिए हुई इस परीक्षा को देने आए अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर सही रहा। इसके अलावा फिजियोथेरेपी, आकुपेशनल थेरेपी और बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा भी हुई।
विज्ञापन

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की जेआरएफ, एलएस (नेट) परीक्षा पांच विषयों के लिए कराई गई। इसमें सुबह 9 से 12 बजे पहली पाली में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान जबकि 3 से 5 बजे तक दूसरी पाली में रासायनिक विज्ञान, गणितीय विज्ञान और पृथ्वी वातावरणीय के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बनारस से बाहर के जिलों से आने वाले कई अभ्यर्थी तो सुबह छह बजे ही केंद्र के गेट पर पहुंच गए।
परीक्षा कोआर्डिनेटर और बीएचयू सांख्यिकी विभाग के प्रो. ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि बीएचयू में महिला महाविद्यालय, विधि संकाय, सांख्यिकी विभाग, भूगोल विभाग, कृषि विज्ञान संस्थान और विज्ञान संस्थान में बने केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। दूसरी ओर बीएचयू कैंपस में रविवार को ही बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी-आकुपेशनल थेरेपी, बीएससी नर्सिंग और बी फार्मा आयुर्वेद की परीक्षा भी थी। इसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोपहर 12 बजे एक साथ तीन परीक्षा छूटने के बाद महिला महाविद्यालय गेट से लेकर लंका गेट तक भीषण जाम लग गया। इस वजह से कई अभ्यर्थी जाम समाप्त होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें