फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी कार्यालय में ठेकेदारों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पहड़िया स्थित मंडी परिषद में ऑनलाइन टेंडर में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ठेकेदारों ने शनिवार को जमकर बवाल काटा। ठेकेदार डीडीसी (डिप्टी डायरेक्टर कंस्ट्रक्शन) के कार्यालय में घुस गए और हंगामा करने लगे। डीडीसी ने जिलाधिकारी व एडीएम सिटी को इसकी जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर सीओ कैंट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एक ठेकेदार को हिरासत में ले लिया। लिखित शिकायत नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नौ करोड़ 80 लाख के कार्यों का टेंडर 12 जून को खुलना था लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण ऐसा नहीं हो सका और 13 जून को टेंडर खुला। इसमें मनोज सिंह व अवनेंद्र सिंह का काम आवंटित हुआ। टेंडर प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए अपने दर्जनों समर्थकों के साथ दो ठेकेदार पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूत्रों के अनुसार इन दोनों ठेकेदारों ने भी टेंडर डाला था, लेकिन काम इनको आवंटित नहीं हुआ, जिसके बाद इन्होंने अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें