फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अन्न क्षेत्र’ से भर रहा गरीबों का पेट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी में एक कहावत है कि यहां की गलियों में कहीं न कहीं भंडारा चलता रहता है। ऐसा ही एक भंडारा अस्सी घाट पर शहर के युवा चला रहे हैं। जिसमें गरीब, असहायों के साथ तीर्थयात्रियों की भी भूख मिटाई जाती है। हर शनिवार को चलने वाले भंडारे ‘अन्न क्षेत्र’ को 15 युवा अपना सहयोग देते हैं।
विज्ञापन

अन्न क्षेत्र से जुड़े राधे झा ने बताया कि अभी भंडारा प्रत्येक शनिवार को चलता है, आगे इसे प्रतिदिन करने की योजना है। सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक चलने वाले इस भंडारे में तीर्थयात्रियों और गरीबों को बैठा कर प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। भंडारे में कुछ ऐसे लोग भी खाने आते हैं, जो काम कर सकते हैं, भविष्य में ऐसे लोगों को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश भी की जाएगी। अन्न क्षेत्र में संजय मुखर्जी, राधे झा, अंकित शर्मा, अर्जुन शेट्टी, प्रणव सिंह, चंचल शर्मा, अभिकांत सिंह, सूरज कुमार, सुरेश यादव, नितेश गुप्ता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें