फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हत्या का प्रयास, तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। मोहनसराय-गंगापुर मार्ग पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सतीश कुमार दुबे को गोली मारने के मामले में शुक्रवार को तीन के खिलाफ रोहनिया थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। सतीश ने वारदात की वजह जमीन विवाद की पुरानी रंजिश बताई है। रोहनिया पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

जंसा थाना अंतर्गत नैपुरा निवासी सतीश गुरुवार की रात शहावाबाद स्थित एक ढाबा में खाना खाने के बाद अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घर जा रहा था। सतीश केे अनुसार मोहनसराय-गंगापुर मार्ग पर कनेरी गांव के सामने पीछे से आए दो नकाबपोश लोगों ने फायरिंग की और दो गोली उसके दाएं कंधे पर लगी। सतीश ने बताया कि बड़ौरा निवासी राजेश पटेल के पिता से नौ बिस्वा जमीन का सट्टा कराया गया था, मगर मौके पर जमीन कम थी। इसे लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। सतीश ने आशंका जताई है कि जमीन विवाद की पुरानी रंजिश में राजेश और उसके गांव के अभिषेक पटेल व सत्येंद्र पटेल ने उसकी हत्या का प्रयास किया है। सतीश की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रोहनिया थाने में हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सतीश को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई है।
इस संबंध में रोहनिया इंस्पेक्टर ने बताया कि बीएचयू ट्रॉमा सेंटर और अन्य अस्पताल में कराए गए मेडिकल मुआयने के अनुसार अब तक गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। राजेश और अभिषेक को बुलाया गया तो दोनों थाने आए, सत्येंद्र फिलहाल विदेश में है। प्रकरण की तफ्तीश की जा रही है और सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें