फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहनिया में फायरिंग, एमआर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रोहनिया थाना अंतर्गत शहावाबाद स्थित ढाबा से खाना खाकर गुरुवार की आधी रात दोस्तों के साथ बाइक से जा रहे मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सतीश कुमार दुबे (28) को बदमाशों ने गोली मार दी। सतीश को यूपी 100 की पीआरवी के पुलिस कर्मियों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। वारदात की वजह स्पष्ट नही हो सकती है और इस बारे में सतीश भी कुछ बता नहीं सका। गौरतलब है कि जब फायरिंग हुई उस दौरान प्रभावी पुलिसिंग के लिए एसएसपी जिले के थानेदारों की क्लास ले रहे थे।
विज्ञापन

जंसा थाना अंतर्गत नैपुरा निवासी सतीश अपने दोस्त विकास दीक्षित और विनोद कुमार के साथ ठिकाना ढाबा में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद दोनों दोस्त स्कूटी से और सतीश बाइक से घर के लिए निकला। सतीश के अनुसार मोहनसराय-अकेलवा मार्ग पर आगे बढ़ने पर एक पुलिया के समीप बाइक सवार दो लोग आए और पीछे से तीन राउंड फायरिंग किए। दो गोली सतीश के दाएं कंधे पर लगी है। गोली लगने के बाद सतीश और दोनों दोस्त अकेलवा की ओर भागे, जहां मौजूद पीआरवी के पुलिस कर्मियों की मदद से सतीश को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लाया गया। इंस्पेक्टर रोहनिया ने बताया कि एक्स-रे और सीटी स्कैन कराया गया, लेकिन गोली कहां लगी यह पता नहीं लग पा रहा है। वारदात की वजह और घटनास्थल भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जांच की जा रही है, सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें