फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अतुल के दो घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में वांछित घोसी के सांसद अतुल राय के मंडुवाडीह और गाजीपुर स्थित घर पर लंका पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। यदि अतुल ने समर्पण नहीं किया तो अदालत की अनुमति से उनकी संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा। गौरतलब है कि बीती एक मई से लंका पुलिस अतुल की तलाश कर रही है, लेकिन अब उनका पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

बलिया जिले की रहने वाली यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा की तहरीर पर एक मई को लंका थाने में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में अतुल राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस का दबाव बढ़ा तो अतुल की ओर से अदालत में अर्जी देकर आत्मसमर्पण की बात कही गई, लेकिन वह नहीं आए। बुधवार को पीडि़ता ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को शिकायती पत्र ट्वीट किया था। पीडि़ता का आरोप है कि अतुल के करीबी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और बात न मानने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गाजीपुर के भांवरकोल थाना के बीरपुर में और मंडुवाडीह थाना के कंचनपुर स्थित अपार्टमेंट में अतुल राय का घर है। दोनों जगह अदालत से जारी कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। अतुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें