फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में विवेक एकेडमी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शिवपुर मिनी स्टेडियम में सोमवार को खेले गए हॉकी के फाइनल मुकाबले में विवेक सिंह एकेडमी ने रोमांचक जीत दर्ज की। 12वीं ओलंपियन विवेक सिंह स्मृति राज्य स्तरीय सिक्स ए साइड प्राइज मनी रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता में विवेक हॉकी एकेडमी बनाम शेरेकाशी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें दोनों टीमो का गोल बराबर होने से टाईब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमे विवेक एकेडमी 7-6 से विजयी हुईं।
विज्ञापन

विवेक एकेडमी की ओर से सुमित ने हैट्रिक सहित पांच गोल किये। एक गोल किशन और एक गोल सामर्थ्य ने किया। शेरेकाशी की ओर से अमित एक गोल, अम्बिका दो गोल विधान और एक गोल संजय यादव ने किया। इसके पहले समारोह के मुख्य अतिथि गौरीशंकर सिंह, रामललित सिंह ने ओलंपियन विवेक सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फाइनल मैच का औपचारिक शुभारंभ किया। मैच में निर्णायक की भूमिका में घनश्याम, आशीष सिंह शशिकान्त सिंह, आशीष शर्मा, सुधीर, शैलेन्द्र ने किया। इस दौरान जगदीश सडेजा, कमर अली ललित उपाध्याय, अभिनव राय सतीश सिंह, प्रशांत सिंह, अरुण सिंह, प्रशांत वाजपेयी, प्रिंस श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, राजन सिंह, अनिल शर्मा, भरत आदि खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें