फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पीने के पानी के लिए हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलिस लाइन में पीने के पानी के लिए दो दिन से हाहाकार मचा हुआ है और दो प्रतिसार निरीक्षकोें के तैनात होने के बावजूद रविवार की शाम तक समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका। हालत यह रही कि अग्निशमन और जलकल विभाग के पानी के टैंकरों के सामने पुलिसकर्मी बाल्टियां लेकर लाइन में खड़े नजर आए। पुलिसकर्मियों के अनुसार जलापूर्ति बाधित होने से भीषण गर्मी के इस दौर में नहाने और कपड़े धोने जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए उन्हें और उनके परिजनों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीने के पानी की समस्या, खुले में बाथरूम होने, बैरकों में पर्याप्त पंखे न होने सहित अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर बीते हफ्ते प्रशिक्षु महिला आरक्षियों ने पुलिस लाइन गेट के सामने प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया था। यह मसला शांत हुए एक हफ्ता भी नहीं बीता था कि शनिवार शाम से जलापूर्ति बाधित हो गई और उसे रविवार की देर शाम तक सही नहीं कराया जा सका। इस वजह से पुलिसकर्मी, उनके बच्चे और परिजन खासे परेशान नजर आए।
इस संबंध में सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन की आवासीय कॉलोनियां पांच क्षेत्र में बंटी हैं। एक क्षेत्र और बैरकों को की जाने वाली जलापूर्ति मोटर जल जाने के कारण बाधित है। मैकेनिक लगे हुए हैं, संभावना है कि सोमवार की सुबह तक जलापूर्ति संबंधी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें