फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में फेंक दिया मेडिकल वेस्ट, संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सरकारी अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर रही है। हालत यह है कि कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल के दवा काउंटर के सामने ही मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। इसके सामने ही जांच केंद्र, ओपीडी हाल भी है, इधर से मरीजों और परिजनों को जाना भी पड़ता है। इससे संक्रमण का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन बनारस और आसपास के जिलों से 300 से अधिक महिलाएं आती हैं। इसके अलावा औसतन 10 से 15 महिलाओं को हर दिन भर्ती भी किया जाता है। वैसे तो अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट को खुले में न फेंकने और अलग-अलग बॉक्स रखने का निर्देश दिया जाता है लेकिन अस्पताल में इसका पालन नहीं हो रहा है। वार्डों में तो साफ-सफाई कुछ ठीक दिख रही है लेकिन सबसे खराब स्थित दवा काउंटर के सामने की है। यहां मरीजों को लगने वाली सीरिंज, जांच किट, गंदे कपड़े फेंके हैं, जिससे दुर्गंध आ रही है, यहां मरीजों का खड़ा होना दूभर है। ऐसा नहीं है कि इधर से चिकित्सक, कर्मचारी नहीं गुजरते हैं लेकिन किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। दवा लेने के लिए जहां मरीज, परिजन लाइन लगाते हैं, वहीं पास में मेडिकल वेस्ट का ढेर लगा है। ऐसा तब हो रहा है जब हाल ही में अस्पतालों में दौरे पर आई टीम ने मेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें