फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: स्कूल वाहन हादसे में एआरटीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। कोतवाली क्षेत्र के लखनो गांव में 12 जनवरी की सुबह स्कूल वैन में आग लगने से तीन बच्चों की मौत के मामले में उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। शासन ने यह कार्रवाई डीएम की रिपोर्ट पर की है।
विज्ञापन

12 जनवरी की सुबह आठ बजे लखनो गांव में स्कूली वैन में गैस रिसाव से आग लग गई थी। वैन में सवार 19 बच्चों में 16 गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें 13 को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जिनमें तीन बच्चों की मौत हो गई थी। नौ मासूमों को एक से डेढ़ महीने तक आईसीयू से लेकर जनरल वार्ड में रहना पड़ा। इस मामले में स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार दूबे, प्रधानाध्यापिका कंचन दूबे, चालक मनोज कुमार और वाहन मालिक अशोक कुमार के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच के लिए डीएम ने टीम गठित की थी, जिसकी जांच रिपोर्ट उन्होंने शासन को भेज दी थी। करीब साढ़े चार महीने के बाद शासन ने इस मामले में उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि रिपोर्ट पर शासन की ओर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें